25 November 2026

प्रोन्नति न हुई तो मा० शिक्षक करेंगे आंदोलन

प्रोन्नति न हुई तो माध्यमिक शिक्षक करेंगे आंदोलन


लखनऊ। राजकीय माध्यमिक स्कूलों में पढ़ा रहे सहायक अध्यापकों की प्रवक्ता के पद पर पदोन्नति लटकी हुई है। माध्यमिक शिक्षा विभाग के आश्वासन देने के बावजूद भी अभी तक प्रोन्नति की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। राजकीय शिक्षक संघ ने इस पर आक्रोश जताते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है। राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष सत्य शंकर मिश्रा का कहना है कि लंबे समय से प्रोन्नति का इंतजार है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more