उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में PRASHAST शिक्षक ऑनबोर्डिंग एवं वीडियो प्रशिक्षण अभियान में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। प्रदेश के कुल 16.34 लाख शिक्षकों में से 10.16 लाख से अधिक शिक्षक ऑनबोर्ड हो चुके हैं, जबकि 9.09 लाख से अधिक शिक्षक सभी प्रशिक्षण वीडियो देख चुके हैं।
यह पहल शिक्षकों की डिजिटल दक्षता बढ़ाने, आधुनिक शैक्षिक संसाधनों से जोड़ने और तकनीक आधारित प्रशिक्षण को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

