लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 1 जनवरी 2027 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत दावे व आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि (17 नवंबर से 16 दिसंबर) में नागरिकों की सुविधा के लिए विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे। ये अभियान दिवस रविवार से 28 व 29 नवंबर को आयोजित होंगे। निर्देश दिए गए हैं कि इसका आयोजन सुव्यवस्थित कराएं।
ये भी पढ़ें - School News: 22 नवंबर रविवार को खुलेंगे जिले के परिषदीय विद्यालय, शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य
ये भी पढ़ें - Teacher Promotion Counselling 2026: जिले में शिक्षक पदोन्नति काउंसिलिंग का कार्यक्रम जारी, 23-25 नवंबर को आयोजन
मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि इस क्रम में प्रदेश के सभी मतदेय स्थलों पर रविवार को विशेष अभियान दिवस पर बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची एवं आवश्यक फार्मों के साथ प्रातः 10 से अपराह्न 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इसमें नागरिक अपना और अपने परिवार के सदस्यों का नाम जरूर देख लें। नाम न होने की स्थिति में पंजीकरण के लिए फॉर्म-6 तथा संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरकर आवेदन करें।प्रदेश में मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन एवं समावेशी बनाने के उद्देश्य शनिवार को आयोजित विशेष अभियान दिवस के अन्तर्गत समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों द्वारा मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया गया।
परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक बूथ पर हों
यह भी निर्देशित किया गया कि एक ही परिवार के सदस्यों का अलग-अलग बूथों पर नाम दर्ज हो, ऐसे मतदाताओं को चिन्हित करते हुए उन्हें एक ही मतदेय स्थल पर फॉर्म-8 भरवाकर स्थानांतरित कराए जाएं। शनिवार को कार्यालय मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अधिकारियों द्वारा भी विभिन्न जिलों में मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया।
निर्देश: किसी भी पात्र का नाम छूटने न पाए
अधिकारियों ने बूथ लेबल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान किसी भी पात्र नागरिक का नाम छूटने न पाए। बीएलओ अपने क्षेत्र में घर-घर संपर्क एवं समन्वय के माध्यम से पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करें तथा लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में नियमानुसार निस्तारण किया जाए। सभी फार्म बूथ पर मौजूद रहें और मतदाताओं से भरवाएं।
कमिश्नर,डीएम भी करेंगे मतदाता सूची की जांच
मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) की प्रक्रिया में गड़बड़ियों को दूर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। लोगों के नाम, लिंग व आयु इत्यादि में गड़बड़ी के साथ एक भी डुप्लीकेट वोटर मतदाता सूची में न रहे इसके लिए अधिकारियों की जवाबदेही तय की गई है। सभी मंडलायुक्त व डीएम मतदाता सूची की सुपर जांच करेंगे। सीईओ नवदीप रिणवा ने ये निर्देश जारी किए हैं।
● बीएलओ आलेख्य मतदाता सूची के साथ चार बजे तक रहेंगे उपस्थित
● मतदाता सूची में अपना व परिवार के नाम जरूर जांचें
