22 November 2026

UPSSSC PET 2025 Result: 2,364 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, कटऑफ और पूरी जानकारी

PET स्कोर के आधार पर 2,364 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट, कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पदों पर 486 अभ्यर्थियों को मिला मौका

UPSSSC Recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2025 के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर तीन भर्तियों की मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट कर लिया है। आयोग ने शुक्रवार को तीनों भर्तियों के परिणाम जारी करते हुए कुल 2,364 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया है।


इन भर्तियों में कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर, पशुधन प्रसार अधिकारी और वेटरनरी फार्मासिस्ट के पद शामिल हैं।

कंप्यूटर ऑपरेटर के 12 पदों के लिए 486 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

महाधिवक्ता कार्यालय, इलाहाबाद हाईकोर्ट के नियंत्रणाधीन कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A एवं सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर के कुल 12 पदों पर भर्ती के लिए 486 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के लिए निर्धारित कटऑफ अंक निम्नलिखित हैं:

  • अनारक्षित वर्ग: 70.06 अंक

  • अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC): 70.06 अंक

  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS): 70.06 अंक

  • अनुसूचित जाति (SC): 64.97 अंक

  • महिला अभ्यर्थी: 69.87 अंक

इन पदों पर क्षैतिज आरक्षण के तहत महिला वर्ग के अतिरिक्त अन्य श्रेणियों में पद विज्ञापित नहीं किए गए हैं।

पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती में 947 अभ्यर्थी सफल

पशुधन प्रसार अधिकारी के कुल 1,251 पदों के सापेक्ष 947 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

वेटरनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों के लिए 931 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

पशुधन निदेशालय के अंतर्गत वेटरनरी फार्मासिस्ट के कुल 1,308 पदों पर भर्ती के लिए 931 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया गया है।

आयोग की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड

आयोग के अनुसार, तीनों भर्तियों की मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

मुख्य परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी परिणाम एवं आगे के निर्देशों पर नजर बनाए रखें।


UPSSSC PET 2025 Result, UPSSSC Shortlisted Candidates 2026, UPSSSC Main Exam Result, Computer Operator Cut Off, Pashudhan Prasar Adhikari Result, Veterinary Pharmacist Result 2026

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more