22 November 2026

झांसा देकर शिक्षक ने छात्रा का किया शोषण


प्रयागराज। एक प्रतियोगी छात्रा ने कोचिंग शिक्षक पर शादी का झांसा देकर आठ साल तक शारीरिक शोषण करने और धोखे से गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अभिषेक पांडेय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें - जनगणना कार्य में लगे प्रगणक एवं सुपरवाइजर को कार्यमुक्त करने का आदेश जारी, विद्यालयों में शिक्षण कार्य प्रभावित न होने के निर्देश

ये भी पढ़ें - 17140 वेतन विसंगति:

ये भी पढ़ें - जिले में जनगणना कर्मियों को विद्यालय से कार्यमुक्त करने के संबंध में



दारागंज क्षेत्र की छात्रा के मुताबिक, 2018 में एक कोचिंग में गणित पढ़ने के दौरान उसकी मुलाकात शिक्षक अभिषेक से हुई थी। नवंबर 2024 में राजस्थान के एक मंदिर में शादी की और होटल में चार दिन साथ रखा। 2025 में गर्भवती होने पर अभिषेक उसे मथुरा ले गया और कोल्ड ड्रिंक में दवा मिलाकर गर्भपात करा दिया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more