हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 November 2026

आज से पांच तक आंदोलन करेंगे शिक्षक


प्रयागराज। लंबित मांगों को लेकर प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षक दो से पांच नवंबर तक चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के आह्वान पर होने वाले इस आंदोलन में प्रयागराज के शिक्षक भी शामिल होंगे। तीन दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया जाएगा।

ये भी पढ़ें - PM-RAHAT योजना 2026: सड़क हादसे में घायलों को ₹1.5 लाख का कैशलेस इलाज, मददगार को ₹25,000

ये भी पढ़ें - मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलने की लत में तीसरी कक्षा के छात्र ने केजी की बच्ची को ईंट से कुचला

इसके बाद पांच नवंबर को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विवि संबद्ध महाविद्यालय शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने समर्थन दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. पवन कुमार पचौरी ने संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों से आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। प्रदेश संगठन के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि समाधान जरूरी है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more