हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 November 2026

व्हाट्सएप पर पीएफ खाते से जुड़ी जानकारी मिलेगी



नई दिल्ली, एजेंसी। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने रविवार को दो नई सेवाओं की शुरुआत की। इसके तहत अब कर्मचारी व्हाट्सएप के जरिए पीएफ से जुड़ी सेवाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही लंबे समय से बंद पड़े पीएफ खाते, जिनमें एक हजार रुपये तक की रकम जमा है, उनका स्वत: निपटान होगा।

ये भी पढ़ें - प्रगणकों व सुपरवाइजरों को विद्यालयों से कार्यमुक्त किए जाने के संबंध में आदेश जारी।

ये भी पढ़ें - शिक्षा निदेशालय में बिना पास के नहीं मिलेगा प्रवेश, आधार कार्ड दिखाना होगा अनिवार्य


केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने एक नवंबर को ईपीएफओ के 74वें स्थापना दिवस के मौके पर इन सुविधाओं को शुरू किया। मंत्रालय के अनुसार, ईपीएफओ की नई व्हाट्सएप सेवा के जरिये सदस्य अपने पीएफ खाते में उपलब्ध राशि, पिछले पांच लेनदेन और पासबुक की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इसके अलावा, उन्हें व्यक्तिगत मार्गदर्शन भी मिलेगा और प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में सहायता मिलेगी। इससे रोजमर्रा की सेवाएं मोबाइल फोन पर आसानी से उपलब्ध होंगी और लोगों को ईपीएफओ कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत कम पड़ेगी। इस मौके पर निष्क्रिय ईपीएफ खातों के पात्र मामलों में स्वत: निपटान की सुविधा भी शुरू की।

इसके तहत आधार से सत्यापित ऐसे निष्क्रिय ईपीएफ खातों के अंशधारकों को अलग से दावा आवेदन जमा करने की जरूरत नहीं होगी, जिनमें 1,000 रुपये तक की राशि जमा है। ईपीएफओ पहचान और बैंक खाते का सत्यापन करने के बाद पात्र खातों का निपटान अपने आप शुरू करेगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more