हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 November 2026

पीईटी में पूछा- ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद से लिया गया?

भारत का राष्ट्रीय आदर्श वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ किस उपनिषद से लिया गया है? भारत का पहला विदेशी रक्षा विनिर्माण केंद्र किस देश में शुरू हुआ? विश्व की सबसे गहरी मीठे पानी की झील कौन-सी है? भारत रत्न पाने वाला पहला विदेशी नागरिक कौन था?

ये भी पढ़ें - Rules Change From 1 November 2026: आज से बदल गए 7 बड़े नियम, LPG, PNB, टोल और पेंशन पर असर

ये भी पढ़ें - Airtel, Jio, Vi के सस्ते प्लान, अनलिमिटेड कॉलिंग: बेस्ट हैं ये रिचार्ज, कीमत ₹200 से कम, देखें लिस्ट


उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में रविवार को अभ्यर्थियों को ऐसे ही रोचक और ज्ञानवर्धक सवालों का सामना करना पड़ा। तीन दिन अलग- अलग तारीखों पर परीक्षा आयोजित कराई गई। जिसका समापन रविवार को हुआ। प्रत्येक दिन जिले के 48 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में परीक्षा हुई। रविवार को आयोजित हुई परीक्षा के दोनों पालियों में करेंट अफेयर्स की अच्छी हिस्सेदारी रही। वर्ष 2025 और 2026 की महत्वपूर्ण घटनाओं के साथ देश की तकनीकी, सामरिक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों से जुड़े सवालों ने अभ्यर्थियों की तैयारी परखी। वर्ष 2025 में देश के पहले रामसर मान्यता प्राप्त वेटलैंड शहरों के रूप में किन दो भारतीय शहरों को स्वीकृति मिली, भारत की पहली विदेशी रक्षा विनिर्माण सुविधा किस देश में शुरू हुई और विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे मेहराबदार पुल का क्या नाम है, जैसे सवाल पूछे गए। दूसरी पाली में जल संरक्षण पर आधारित सवालों ने भी ध्यान खींचा। अत्यधिक वर्षा वाले क्षेत्रों में जल संकट पैदा होने के कारण, जल संरक्षण का वास्तविक लक्ष्य और योजनाओं में समुदाय की भागीदारी के महत्व के बारे में सवाल किए गए। वहीं डिजिटल लॉकर, यूपीआई और भारतनेट की उपयोगिता से जुड़े प्रश्न पूछे गए।

परीक्षार्थियों की भीड़ से जंक्शन पर बढ़ी हलचल

प्रयागराज। पीईटी देने आए अभ्यर्थियों की भीड़ रविवार को बनारस रूट पर नजर आई। पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रयागराज जंक्शन पर परीक्षार्थियों की भीड़ उमड़ी। अभ्यर्थियों को सारनाथ एक्सप्रेस और वाराणसी की ओर जाने वाली स्पेशल ट्रेनों से रवाना किया गया। दूसरी पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद शाम को भी बनारस रूट पर अभ्यर्थियों की भीड़ रही। प्लेटफॉर्म नंबर छह पर कानपुर से पहुंची बलिया स्पेशल ट्रेन में आरपीएफ ने अभ्यर्थियों को कतार लगवाकर बैठाया। इसके बाद प्लेटफॉर्म नंबर सात से स्पेशल ट्रेन के जरिए भी परीक्षार्थियों को रवाना किया गया। वहीं, बस अड्डे पर यात्रियों और अभ्यर्थियों की सामान्य भीड़ रही।

10,339 ने छोड़ी परीक्षा

पीईटी रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। आखिरी दिन 10,339 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दोनों पालियों में कुल 37,824 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 27,485 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, 10,339 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल उपस्थिति 72.67 प्रतिशत रही।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more