प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में डिवाइस और ईयरपीस लेकर पहुंचे प्रयागराज निवासी एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है। मैनपुरी के कचहरी रोड स्थित कुं. आरसी कन्या इंटर कॉलेज केंद्र पर पहली पाली की परीक्षा शुरू होने के करीब 15 मिनट बाद ही सचल दल ने उसे पकड़ा।
ये भी पढ़ें - जनगणना कार्य में त्रुटि और दोहराव से बचें
ये भी पढ़ें - परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों के पदों को लेकर असमंजस
ये भी पढ़ें - गाय ने नदी पार करने का निकाला गज़ब तरीका, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
हंडिया के युवक को ले गई झांसी पुलिस
प्रयागराज। पीईटी में इलेक्ट्रानिक डिवाइस के जरिए नकल करते झांसी में शनिवार को पकड़े गए आकाश पटेल के साथी सुजीत पटेल को झांसी पुलिस रविवार को उसके हंडिया थानाक्षेत्र के सराय मंसूर गांव स्थित घर से पकड़कर अपने साथ ले गई। सूत्रों के मुताबिक आकाश ने पूछताछ में पुलिस को सुजीत के बारे में जानकारी दी थी। सुजीत की मामले में क्या भूमिका है, यह साफ नहीं हो पाई। सुजीत के पकड़े जाने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। गौरतलब है कि शनिवार को झांसी में पकड़ा गया आकाश पटेल प्रयागराज का ही रहने वाला है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

