हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 November 2026

बेसिक शिक्षा परिषद: अध्यापकों की पदोन्नति प्रक्रिया से जुड़ी आवश्यक जानकारी

#बेसिक शिक्षा परिषद के अध्यापकों की वर्तमान में गतिमान पदोन्नति प्रक्रिया के संदर्भ में विशेष जानकारी

#शिक्षक साथियों,    कल शाम से कई शिक्षक साथियों द्वारा पदोन्नति कार्यवाही के संबंध में विभिन्न विन्दुओं पर जानकारी चाही जा रही है जिनकों सामूहिक तौर पर आप सभी के हित में साझा कर रहा हूँ, कृपया अवगत होने का कष्ट करें 

(1) #सातवें वेतन आयोग के रूल्स के मुताबिक अब पदोन्नति लेने पर सिर्फ पदनाम बदलेगा अतिरिक्त आर्थिक कोई लाभ नहीं होगा अगर ग्रेड पे आपका चयन वेतनमान के लाभ से बदल चुका है तो वह यथावत रहेगा साथ ही अतिरिक्त इंक्रिमेंट का लाभ भी नहीं देय होगा
जैसे किसी सहायक अध्यापक कों 4200 ग्रेड पे पर कार्य करते 10 वर्ष हो गए और 10 वर्ष के पश्चात् चयन वेतनमान का लाभ प्राप्त कर ग्रेड पे 4600 हो गया साथ ही एक अतिरिक्त इंक्रिमेंट भी मिल गया परन्तु पदनाम सहायक अध्यापक - प्राथमिक विद्यालय ही रहा तो ऐसे शिक्षक अगर पदोन्नति लेते है चाहे वह प्राथमिक विद्यालय के हैड बनते है अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक तो उनका सिर्फ पदनाम ही परिवर्तित होगा,  ग्रेड पे वहीं रहेगा जों 4600 हो चुका है साथ ही अब अतिरिक्त इंक्रिमेंट का लाभ भी देय नहीं होगा

(2) #ऐसे शिक्षक साथी जों वर्तमान में पिछलें 10 वर्ष से पदोन्नति लेकर अथवा चयन वेतनमान का लाभ लेकर ग्रेड पे 4600 में आए है और 4600 ग्रेड पे ही अभी भी कार्यरत है साथ ही उनका पदनाम चाहे AT - PS लिखा हो या AT - UPS लिखा हो तो उन्हें पदोन्नति में ग्रेड पे 4800 मिलेगा साथ ही पदनाम भी बदल जायेगा परन्तु कोई अतिरिक्त इंक्रिमेंट का लाभ इन्हे भी देय नहीं होगा

(3) #ऐसे शिक्षक साथी जों बीते 12 वर्ष से 4800 ग्रेड पे पर काम कर रहे है भले वह 4800 ग्रेड पे उन्हें पदोन्नति से मिला हो अथवा चयन वेतनमान के लाभ से,परन्तु उनका पदनाम अभी भी सहायक अध्यापक UPS अथवा प्रधानाध्यापक PS लिखा है, वह ऐसे सभी शिक्षक अगर पदोन्नति लेते है तो उनका पदनाम अवश्य बदल कर प्रधानाध्यापक UPS तो हो जायेगा परन्तु ग्रेड पे 4800 ही रहेगा और अतिरिक्त इंक्रिमेंट भी कोई देय नहीं होगा ऐसे शिक्षकों कों सिर्फ पदनाम का लाभ मिलेगा अन्य आर्थिक कोई अतिरिक्त लाभ नहीं होगा

(4) #ऐसे शिक्षक जों गत 12 वर्षो से 4800 ग्रेड पे पर कार्यरत है भले वह HT - PS हो अथवा AT - UPS, अगर वह शिक्षक प्रमोशन के वजाय प्रोन्नत वेतनमान का लाभ लेते है तो उनका पदनाम तो नहीं बदलेगा परन्तु ग्रेड पे अवश्य बदलकर 4800 से 5400 बाला हो जायेगा इससे उन्हें आर्थिक लाभ भी होगा क्योकि उन्हें एक अतिरिक्त इंक्रिमेंट मिलेगा

(5) #ऐसे शिक्षक जों 4800 ग्रेड पे पर गत 12 साल से कार्यरत है और अक्टूबर नवम्बर 2026 में उनके 12 वर्ष की अवधि पूर्ण हो रही है वह सोच समझकर पदोन्नति या प्रोन्नत पर निर्णय लें क्योकि पदोन्नति में पदनाम तो बदल जायेगा लेकिन ग्रेड पे वहीं 4800 ही रहेगा अन्य कोई अतिरिक्त आर्थिक लाभ नहीं होगा, जबकि प्रोन्नत लेने पर ग्रेड पे 4800 से बदलकर 5400 हो जायेगा और अतिरिक्त एक इंक्रिमेंट के साथ आर्थिक लाभ भी होगा परन्तु पदनाम सहायक अध्यापक - UPS अथवा प्रधानाध्यापक - PS जों भी है वहीं रहेगा, पद नाम नहीं बदलेगा

नोट : #जों शिक्षक UPS की TET उत्तीर्ण नहीं है और 4800 ग्रेड पे पर लगातार 12 वर्ष से कार्यरत है उनके लिए प्रोन्नत वेतन मान का लाभ लेना अधिक उचित है

(6) #पदोन्नति में जों शिक्षक 4600 ग्रेड पे पर है और सिर्फ प्राथमिक स्तर की TET या CTET उत्तीर्ण है वह प्राथमिक विद्यालय के हैड बनेगे और जों प्राथमिक व उच्च प्राथमिक दोनों ही TET या CTET उत्तीर्ण है उन्हें HT - PS और AT - UPS दोनों का विकल्प मिलेगा साथ ही जों ग्रेड पे 4800 में कार्यरत है और 12 वर्ष की सेवा पूरी नहीं हुयी है उन्हें उच्च प्राथमिक स्तर का TET उत्तीर्ण करनें के वाद ही पदोन्नति मिल सकती है, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी 11 नवम्बर के आदेशानुसार अगर ऐसे शिक्षक विभागीय TET में सम्मिलित हुए है तो काउंसलिंग में प्रतिभाग करके अपना प्रवेश पत्र दिखाकर अपनी पदोन्नति की सीट रिजर्व करा सकते है

साथियो, #आज पुनः तीसरी बार सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय की सूची निर्गत हुयी है इसमें जिसका भी डाटा अभी भी त्रुटिपूर्ण हो वह प्रयास करके संशोधन करा लें, इसके बाद जल्दी ही AT - UPS / HT - PS की दूसरी सूची जारी होने बाली है सभी शिक्षक साथी पदोन्नति कार्यवाही में पूर्ण सहयोग करते रहे ताकि पदोन्नति प्रक्रिया निर्विवाद सम्पन्न हो सके

शिक्षक साथियों से विनम्र अपील है कि आप अपनी सेवा शर्तो, पदोन्नति और प्रोन्नत से संबंधित जानकारी उसी से पूछे जों जानकारी रखता है अगर गलत दिशा में चलोगे तो भटकने के अलावा कुछ नहीं मिलेगा

आपका सहयोगी शिक्षक साथी 
ऋषिकान्त पाण्डेय ( जिलाध्यक्ष )
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ
जनपद शाखा : शाहजहाँपुर

Ratnaker Dixit 
Bhuvnesh Gupta 
Sachin Mishra 
Sandeep Singh 
Vikrant Misra 
Dheeraj Kumar Rastogi 
Shashank Bajpai 
Sheeba Siddiqui 
Pallavi Aryan Gupta 
Shyam Gandhi Mishra 
Navneet Tiwari 
Dn Awasthi 
Jitendra Kumar Singh 
Arvind Verma 
Sachin Mishra 
Hari Kishore Dixit 
Puneet Mishra 
Amit Aaditya Yadav 
Vinod Gupta 
Arun Singh Bhadouriya 
Kaushlendra Singh 
Adesh Singh Tomar 
Sachin Dixit 
नृपेंद्र मिश्र

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more