हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

09 November 2026

असि. प्रोफेसर भर्ती परीक्षा वाले जिले की सूचना जारी

प्रयागराज, । अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1936 पदों पर भर्ती के लिए 19 और 20 नवंबर को होन जा रही लिखित परीक्षा के लिए परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर रविवार को जारी कर दी गई। प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों के 81 केंद्रों पर 127571 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।


दोनों दिन प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में 2:30 से शाम 4:30 बजे तक कराई जाएगी। प्रयागराज 27138, आगरा में 14692, मेरठ, गोरखपुर 11357, लखनऊ 14582 एवं वाराणसी में 31467 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ (होमपेज) पर उपलब्ध लिंक पर जाकर वांछित प्रविष्टियां अंकित करते हुए आवंटित परीक्षा जिले की अग्रिम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उप सचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि वेबसाइट पर प्रदर्शित होने वाला विवरण केवल परीक्षा जिले की अग्रिम सूचना है और यह परीक्षा का अधिकृत प्रवेश पत्र नहीं है। परीक्षा के लिए वैध प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट से 15 नवम्बर से डाउनलोड किए जा सकेंगे। बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश अथवा परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more