नई दिल्ली, एजेंसी। दफ्तर में काम के लिए चैटजीपीटी और दूसरे एआई टूल का इस्तेमाल करना कर्मचारियों के करियर पर असर डाल सकता है।
नए अध्ययन के मुताबिक, एआई की मदद से काम करने वाले कर्मचारियों पर अधिकारी कम भरोसा करते हैं। इससे उनके काम के मूल्यांकन और प्रमोशन की संभावनाओं पर भी असर पड़ सकता है। प्रयोग में पाया गया कि बिना एआई की मदद से काम करने वाले कर्मचारियों पर मैनेजर ने 68 फीसदी मामलों में भरोसा जताया। वहीं, एआई की मदद लेने वाले कर्मचारियों के मामले में यह आंकड़ा घटकर 24 फीसदी रह गया। एआई का इस्तेमाल करने वाले कर्मचारियों को अधिकारी कम भरोसेमंद और कम प्रभावी मान सकते हैं। इससे उनकी पदोन्नति की संभावनाएं भी प्रभावित हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें - 429 परिषदीय अध्यापकों का वेतन रोकने की चेतावनी
ये भी पढ़ें - छात्रवृत्ति परीक्षा की उत्तरकुंजी जारी, 13 तक करें आपत्ति
हालांकि, कंपनियों की स्पष्ट नीतियां इस स्थिति को बदल सकती हैं। जिन संस्थानों ने कर्मचारियों को एआई इस्तेमाल करने की अनुमति दी या इसके लिए प्रोत्साहित किया, वहां भरोसे में कमी का असर नहीं दिखा।

