UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 November 2021

यूपी बोर्ड: इंटर परीक्षा की केंद्र निर्धारण नीति तय

लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 की तैयारियां तेज हो गई हैं। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला ने परीक्षा केंद्र निर्धारण नीति जारी कर दी है।

इस बार भी आनलाइन परीक्षा केंद्र तय किए जाएंगे। माध्यमिक कालेजों को अपने संसाधन और अन्य सूचनाएं वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी, इसमें सुविधावार अंक मिलेंगे और उम्दा अंकों वालों को ही केंद्र बनाया जाएगा। हाईस्कूल व इंटर परीक्षा 2021 के लिए जो नियम तय हुए थे, उन्हें यथावत रखा गया है। निर्देश है कि वेबसाइट पर कालेजों की ओर से अपलोड की गई सूचनाओं का सत्यापन जिलाधिकारी की ओर से उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय समिति करेगी। केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया 27 नवंबर से शुरू होगी, कालेजों को सारी सूचनाएं अपलोड करनी होगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more