UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 November 2021

UPTET के प्रवेश पत्र 2 घंटे में 11000 अभ्यर्थियों ने किया डाउनलोड, सर्वर बिजी होने के कारण प्रवेश पत्र डाउनलोड होने में आ रही दिक्कत


प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) के प्रवेश पत्र शुक्रवार दोपहर बाद तकरीबन 3:30 बजे वेबसाइट www.updeled.gov.in पर जारी हो गए। प्रवेश पत्र जारी होने के दो घंट बाद 5:30 बजे तक 11 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने डाउनलोड कर लिया था।

28 नवंबर को प्रदेश के 2554 केंद्रों पर प्रस्तावित टीईटी के लिए परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने सभी 75 जिलों में केंद्र बनाए हैं। 28 को 10 से 12.30 बजे की पहली पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 12,91,628 अभ्यर्थियों के लिए 2554 केंद्र बनाए गए हैं। वहीं 2.30 से 5 बजे की दूसरी पाली में उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में पंजीकृत 8,73,553 अभ्यर्थियों के लिए 1747 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए प्रयागराज में 183 केंद्र बनाए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र के साथ प्रशिक्षण योग्यता का मूल प्रमाणपत्र या किसी भी सेमेस्टर की निर्गत अंकपत्र की मूल प्रति या फिर संबंधित प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य या सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंकपत्र की प्रमाणित प्रति लाना होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more