UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 November 2021

सोशल मीडिया पर राकेश पाण्डेय को बदनाम करने के लिए वायरल किये जा रहे फर्जी डॉक्यूमेंट


सहायता जूनियर एडेड शिक्षक भर्ती जिसमें 1504 पदों पर विज्ञापन प्रकाशित किया गया था। इसमें कुछ अवांछित लोगों के द्वारा सोशल मीडिया पर अपवाह फैलाया जा रहा है तथा उत्तर प्रदेश की योगी सरकार को बदनाम करने का कार्य किया जा रहा है। अवांछित लोगों द्वारा मेरे गोपनीय दस्तावेज सोशल मीडिया पर सेंड किये जा रहे हैं। मेरे नाम की किसी और की मार्कशीट को एडिट करके दिखाया जा रहा है। मैं राकेश पाण्डेय उर्फ बन्टी पाण्डेय इन सभी का खंडन करता हूँ,तथा ऐसे निष्पक्ष जांच की मांग करता हूँ। जिन लोगों ने मेरे निजता का हनन किया है उनके खिलाफ जांच की मांग करता हूँ। 



जिन लोगों ने मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की मांग करता हूँ। मैं ब्राह्मण हूँ एवं मैं जातिवाद में विश्वास नहीं रखता लेकिन यहाँ कुछ विरोधी द्वारा जातिवाद का गंदा खेल खेला जा रहा है जिसकी मैं कड़ी निंदा करता हूँ।मैं आम बेरोजगार प्रशिक्षुओं की लडाई प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए लडता आया हूँ और कितना भी लोग गुमराह कर ले सत्य आखिरकार सत्य होता है।मैं प्राथमिक शिक्षक भर्ती के लिए लडता रहूँगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more