UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 November 2021

चयन बोर्ड ने निरस्त किया आदेश, आएगा अंतिम परिणाम

 प्रयागराज : एडेड माध्यमिक कालेजों में प्रधानाचार्य पद के लिए वर्ष 2011 के भर्ती विज्ञापन में फिर से साक्षात्कार कराने का अपना आदेश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने निरस्त कर दिया है। अब छह मंडलों के लिए पहले कराए जा चुके साक्षात्कार के आधार पर चयन परिणाम घोषित किया जाएगा।
प्रयागराज : एडेड माध्यमिक कालेजों में प्रधानाचार्य पद के लिए वर्ष 2011 के भर्ती विज्ञापन में फिर से साक्षात्कार कराने का अपना आदेश उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने निरस्त कर दिया है। अब छह मंडलों के लिए पहले कराए जा चुके साक्षात्कार के आधार पर चयन परिणाम घोषित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के करीब 443 माध्यमिक कालेजों को चयनित प्रधानाचार्य मिल जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड ने प्रधानाचार्य पद के लिए वर्ष 2011 में भर्ती विज्ञापन निकाला था। इसमें कुल 943 पद थे। इसके लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया अपनाई गई, इसमें कई अभ्यर्थियों को वेबसाइट से मिले साक्षात्कार पत्र में नियमानुसार 21 दिन की अवधि का पालन नहीं किया गया था। हालांकि, अब यह अवधि चयन बोर्ड ने घटाकर दस दिन कर दी है। 21 दिन के पूर्व साक्षात्कार कराकर भर्ती किए जाने की कोशिश के खिलाफ दीपक भाटिया और अन्य हाई कोर्ट चले गए। इसके साथ ही चयन बोर्ड को भी प्रत्यावेदन दिया। इस बीच प्रदेश के अन्य मंडलों के करीब 500 पदों का अंतिम परिणाम घोषित किया जा चुका था, लेकिन गोरखपुर, मुरादाबाद, चित्रकूट, मेरठ, बस्ती एवं अयोध्या मंडल के लिए करीब 443 पदों का परिणाम आना बाकी था। मामला हाई कोर्ट में पहुंच जाने पर चयन बोर्ड ने 21 दिन की नोटिस अवधि के पहले लिए गए साक्षात्कार को छह मार्च 2021 को निरस्त कर पुन: साक्षात्कार कराने का निर्णय लिया। कोर्ट ने चयन बोर्ड के इस फैसले को सही नहीं माना। ऐसे में चयन बोर्ड ने हाई कोर्ट की टिप्पणी और अभ्यर्थियों के प्रत्यावेदन को दृष्टिगत रखते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार किया। उसके बाद छह मार्च, 2021 के अपने आदेश को निरस्त कर दिया। मामले में चयन बोर्ड के उप सचिव नवल किशोर ने बताया कि अब पूर्व में हुए साक्षात्कार के आधार पर परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

शिक्षक संघ ने मांगी 2013 की भर्ती प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) के संरक्षक डा. हरिप्रकाश यादव ने 2011 की प्रधानाचार्य भर्ती के संबंध में लिए गए चयन बोर्ड के फैसले का स्वागत करते हुए वर्ष 2013 की प्रधानाचार्य भर्ती में अविलंब साक्षात्कार कराए जाने की मांग चयन बोर्ड से की है। जल्द साक्षात्कार कराने की मांग को लेकर हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more