हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

28 December 2021

प्राथमिक स्कूल के व्हाट्सएप ग्रुप पर पोस्ट की अश्लील वीडियो

गजरौला | संवाददाता

स्कूल के बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप पर अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी गई। इसकी शिकायत थाना गजरौला में की गई है। पुलिस ने तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।


थाना गजरौला कला के गांव भूड़ा सरैंदा सहराई में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका समेत छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों का एक ग्रुप बना है। उसमें गांव के ही एक युवक डे ने एक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दी। इसके बाद छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों व प्रधानाध्यापिका में रोष व्याप्त व्याप्त हो गया। इसकी शिकायत उक्त युवक के घर पर की गई लेकिन वीडियो डिलीट नहीं किया गया। इसके बाद ग्रामीणों द्वारा उच्च अधिकारी को सूचना कर दी गई। इसकी शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।

ग्रामीणों ने बताया कि वह पहले भी एक दो बार ऐसी हरकत कर चुका है। गजरौला थाना अध्यक्ष तेजपाल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है,मामले की जांच की जा रही है। आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more