हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 January 2022

मिशन प्रणाली ई- पाठशाला 6.0 के अंतर्गत विद्यालय/ शिक्षक ऐसे करें शैक्षणिक सामग्री का प्रेषण



शैक्षणिक सामग्री का प्रेषण:

• ई-पाठशाला के संचालन हेतु राज्य स्तर से कक्षावार एवं विषयवार शैक्षणिक सामग्री व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से प्रेषित की जायेगी, जिसे शिक्षकों द्वारा प्रेरणा साथी / अभिभावकों के व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा किया जायेगा।

• प्रत्येक शनिवार को व्हाट्सएप के माध्यम से साप्ताहिक क्विज प्रतियोगिता संबंधी सामग्री प्रेषित की जायेगी।

• राज्य स्तर से प्रेषित शैक्षणिक सामग्री के अतिरिक्त शिक्षकों द्वारा भी विषय पर आधारित शैक्षणिक सामग्री प्रेरणा साथी एवं अभिभावकों के माध्यम से बच्चों को उपलब्ध करायी जाये। साझा की गयी सामग्री पर बच्चों को अभ्यास एवं हल करने के लिए निरन्तर प्रोत्साहित किया जाये।

• प्रेरणा लक्ष्य ऐप, रीड एलांग ऐप और दीक्षा पर उपलब्ध शैक्षणिक सामग्री से प्रेरणा साथी, बच्चों एवं अभिभावकों को जागरूक किया जाये एवं उक्त एप के माध्यम से बच्चों को पढ़ने के लिये प्रेरित किया जाये।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more