हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 January 2022

मिशन प्रेरणा के फेज 6.0 में शिक्षक/ विद्यालय इस तरह लें "प्रेरणा साथी" से लें सहयोग




बच्चों की ऑनलाइन शिक्षा की निरन्तरता को बनाये रखने के उद्देश्य से पूर्व की भाँति प्रेरणा साथी के रूप में स्वैच्छिक सहायता देने के लिये तत्पर निकट रिश्तेदार / पड़ोसी या स्कूल / समुदाय के ऐसे शुभचिन्तक ( उक्त प्रेरणा साथी के प्रति अभिभावकों की सहमति भी हो) की पहचान की जाये, जिनकी शिक्षा के क्षेत्र में रूचि हो तथा जिनके पास स्वयं का स्मार्टफोन एवं इन्टरनेट सुविधा उपलब्ध हो। प्रेरणा साथी से निम्नांकित बिन्दुओं के सम्बन्ध में सहयोग हेतु अनुरोध किया जाये :


●प्रेरणा साथी के स्मार्टफोन में प्रेरणा लक्ष्य एप, रीड एलांग एप एवं दीक्षा एप इंस्टाल करने हेतु अनुरोध किया जाये। राज्य स्तर से प्रेषित साप्ताहिक शैक्षणिक सामग्री अपने आस-पास/ मोहल्ले के बच्चों को व्हाट्सऐप के माध्यम से साझा करने के लिये प्रेरित किया जाये। 

●जिन अभिभावकों के पास स्मार्टफोन नहीं है, उन बच्चों को अभिभावकों की उपस्थिति में प्रेरणा साथी द्वारा प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक प्रेरणा लक्ष्य ऐप, रीड एलांग एप एवं दीक्षा एप का प्रयोग करते हुए अभ्यास कार्य कराने हेतु प्रेरित किया जाये। 

●प्रत्येक शनिवार को आयोजित होने वाली साप्ताहिक क्विज प्रतियोगिता में बच्चों को प्रतिभाग करने हेतु प्रोत्साहित किया जाये एवं मोहल्ला कक्षाओं के संचालन में भी यथाआवश्यक सहयोग प्राप्त किया जाये।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more