हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

24 January 2022

UPTET: परीक्षा केन्द्र के बाहर पेपर के बारे में बातें करने पर हुआ संदेह, पुलिस ने हवालात पहुंचाया


 UPTET: परीक्षा केन्द्र के बाहर पेपर के बारे में बातें करने पर हुआ संदेह, पुलिस ने हवालात पहुंचाया 

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)TET के दौरान एक शिक्षण संस्थान के बाहर से एसओजी और सर्विलांस की टीम ने तीन सॉल्वर पकड़े हैं। आरोपियों में दो लखीमपुरी खीरी और एक शिकोहाबाद का है।परीक्षार्थी से सौदा कर उसकी जगह पेपर देते थे, कुछ साथी बाहर बैठ कर मोबाईल पर उसको पूरा पेपर करा देते थे।



एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि अभी तक की जांच में यह स्पष्टता नहीं हो सका है कि यह लोग सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं। लेकिन इंकार भी नहीं किया जा सकता। जिन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है, वह एक शिक्षण संस्था के बाहर सक्रिय थे। पेपर आउट नहीं हुआ है। हिरासत में लिए गए तीनों से अलग-अलग पूछ-ताछ की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more