हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 January 2022

सत्यापन और ज्येष्ठतम अध्यापकों की सूचना देने की अंतिम बढ़ी


प्रयागराज : सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रधानाचार्य भर्ती 2013 के तहत आवेदकों को ऑनलाइन फॉर्म के सत्यापन और जिला विद्यालय निरीक्षकों को संबंधित स्कूलों के ज्येष्ठतम अध्यापकों की सूचना 16 जनवरी तक देने का मौका दिया गया है।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने पहले 12 जनवरी तक सत्यापन और ज्येष्ठतम अध्यापकों की सूचना देने की अंतिम तिथि रखी थी। इसे चार दिन बढ़ाकर 16 जनवरी कर दिया गया है। सचिव नवल किशोर के अनुसार 16 जनवरी के बाद समय में कोई वृद्धि नहीं की जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more