हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 January 2022

जिले शिक्षक- शिक्षामित्रों को मिली कोविड वैक्सीनेशन कराने की जिम्मेदारी


विधानसभा चुनाव से पहले कोविड वैक्सीनेशन लगाने के लिए डीएम ने अब शिक्षकों और शिक्षामित्रों को जिम्मेदारी दी गई है।डीएम चन्द्र प्रकाश सिंह ने बुधवार को एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी के साथ बैठक कर उन्हें दिशा निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा कि वैक्सीनेशन कार्य में खंड शिक्षा अधिकारी शत-प्रतिशत छात्रों को टीकाकरण कराएं।



जिले में तैनात 2,700 शिक्षामित्रों को कोविड वैक्सीनेशन कराए जाने का गांव वार लक्ष्य देते हुए 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कहा कि जो शिक्षक एंव शिक्षामित्र वैक्सीनेशन में अच्छा कार्य करेगा उन्हें सम्मानित भी किया जायेगा। वैक्सीनेशन लगवाने वाले लोगों के प्रमाण पत्र देखकर सत्यापन किया जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more