UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2022

दो लोगों के खिलाफ शिक्षकों का वेतन हड़पने की रिपोर्ट, जाने क्या है मामला

 

हुसैनगंज। विद्यालय के कार्यकारिणी अध्यक्ष और उसके बेटे ने मिलकर शिक्षकों का वेतन हड़प लिया। दोनों के खिलाफ कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।



जमवा गांव निवासी शंकर सिंह संकठा प्रसाद शिक्षा सदन प्रबंध समिति के प्रबंधक हैं। आरोप है कि कार्यकारिणी अध्यक्ष जय बहादुर सिंह ने उनकी अनुमति के बगैर अपने बेटे दिनेश सिंह को विद्यालय में बतौर कर्मचारी नियुक्त कर लिया वित्तीय व्यवस्था भी दिनेश देखने लगा। 24 मार्च 2021 को जय 

बहादुर सिंह उनके पास आए। शिक्षकों की वेतन बांटने के लिए रुपये मांगे जयबहादुर सिंह के कहने पर दिनेश सिंह को दो लाख 43 हजार दो सौ रुपये की चेक दी। कुछ दिन बाद शिक्षक उनके पास आए और भुगतान न होने की शिकायत को

उन्होंने दिनेश और जयबहादुर सिंह से रुपयों की मांग की। रुपये वापस नहीं होने पर नोटिस दी। नोटिस का भी जवाब नहीं आया। एसपी से गबन की शिकायत की। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर कोर्ट की शरण ली थानाध्यक्ष रणजीत बहादुर सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more