UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2022

भाजपा में उम्मीदवार की जीत पर 10 लाख का सट्टा लगाने वाले युवक ने जहर खाकर की हत्या


प्रयागराज, । यूपी विधानसभा चुनाव में जीत-हार के लिए उम्मीदवार ही नहीं उनके समर्थक भी कई दिन से बेचैन थे। आलम यह है कि वे जीत-हार के लिए इस कदर व्याकुल रहे कि हर पल जानकारी लेते रहे कि मतों की गिनती में कौन आगे है और कौन पीछे। सट्टा बाजार में जीत-हार पर सट्टेबाजी और शर्त भी लगती रही। अब खबर आई है कि कौशांबी में चायल से भाजपा अपना दल (एस) गठबंधन के प्रत्याशी की जीत पर 10 लाख का सट्टा लगाने वाले एक युवक ने समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार पूजा पाल को गिनती में आगे देखा तो दुखी होकर जहर निगल लिया। उसे निजी हास्पिटल ले जाया गया जहां से प्रयागराज में एसआरएन भेजा गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। इस घटना से परिवार के लोग मातम में डूबे हैं तो इस बारे में जानकर हर कोई चकित है। चुनावी जीत हार पर किसी दल का कोई समर्थक ऐसा भी कर सकता है, यह लोगों के लिए चौंकाने वाली घटना है।



उम्मीद थी जीत की, हारता देख हो गया निराश

कौशांबी में पिपरी क्षेत्र के मखऊ पुर गांव निवासी कारोबारी राकेश केसरवानी के 26 साल के पुत्र मनु केसरवानी इलाके में बीज भंडार की दुकान में नौकरी करता था। गांव वालों और परिवार का कहना है कि मनु ने चुनाव में जीत हार के लिए शर्त लगाई थी। परिवार के लोगों को ग्रामीणों से पता चला कि मनु ने भाजपा गठबंधन के नागेंद्र सिंह पटेल की जीत पर 10 लाख रुपये का सट्टा लगाया था। शाम को आखिरी चरणों में भी उसने सपा की पूजा पाल को मतों की गिनती में आगे देखा तो इस कदर दुखी और निराश हो गया कि उसने जहर निगल लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो घरवाले तिल्हापुर मोड़ स्थित निजी अस्पताल ले गए जहां से एसआरएन अस्पताल भेजा गया लेकिन उसकी जान नहीं बची। इस मामले में चायल चौकी इंचार्ज आलोक कुमार का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। इसकी तहरीर मिलने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more