UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2022

प्रशिक्षण में रहने वाले शिक्षकों को जारी किए नोटिस, शिकायत

हापुड़, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने अवकाश पर रहकर प्रशिक्षण में शामिल होने वाले स्कूलों के शिक्षकों को अनुपस्थित दर्शाते हुए नोटिस जारी करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिलाधिकारी से शिकायत कर कार्रवाई की गुहार लगाई गई है।



प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह शिशोदिया और जिलामंत्री नीरज चौधरी ने बताया कि 23 फरवरी को मंडलायुक्त मेरठ के निर्देशानुसार जनपद के परिषदीय सरकारी विद्यालयों का विभिन्न अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया था, जो अध्यापक किसी भी प्रकार के ऑनलाइन अवकाश पर थे अथवा प्रशिक्षण पर थे या किसी अन्य उचित कारण से विद्यालय में नहीं थे उन्हें अनुपस्थित दर्शाया गया है।

उन्होंने बताया कि प्राथमिक विद्यालय चमरी में सीवीओ के निरीक्षण में सभी शिक्षक उपस्थित थे। उपस्थिति पंजिका में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के हस्ताक्षर भी हैं उन्हें भी अनुपस्थित दर्शा दिया गया है। ऐसे करीब 195 शिक्षकों को अनुपस्थित मानते हुए नोटिस जारी किया गया है। जिससे समाज में शिक्षकों की छवि धूमिल हुई है। मानहानि हुई है। जिससे जनपद के शिक्षकों में भारी असंतोष व्याप्त है। इसलिए मामले की जांच कराई जाए।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more