UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2022

स्कूल देरी से खुलने पर अभिभावकों का हंगामा, जानें पूरा मामला


स्कूल देरी से खुलने पर अभिभावकों का हंगामा, जानें पूरा मामला
 टूंडला के उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद का मामला 
ढूंडला उच्च प्राथमिक विद्यालय रसूलाबाद देर से खुलकर जल्दी बंद हो जाता है। सोमवार को 9.30 बजे तक विद्यालय नहीं खुला तो ग्रामीण लामबंद हो गए और हंगामा किया।ग्रामीणों का आरोप है कि एक तरफ सरकार शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है तो वहीं मोटा वेतन प्राप्त करने वाले शिक्षक सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। सोमवार को प्रावि समय पर नहीं खुला तो ग्रामीण प्रसपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह निषाद के नेतृत्व में स्कूल पहुंच गए। ग्रामीणों को देख रसोइया ने विद्यालय खोला लेकिन एक भी शिक्षक नहीं पहुंचा।


शिक्षकों के पहुंचने पर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने उनसे सवाल-जबाव करते हुए हंगामा किया। विद्यालय में सफाईकर्मी के स्थान पर रसाइया झाडू लगाती नजर आई। सुबह करीब 10 बजे प्रार्थना हुई जिसमें मात्र चार बच्चे सम्मलित हुए। पंजीकृत 93 बच्चों में से मात्र 15 से बच्चे ही स्कूल पहुंचे ग्रामीणों ने बीएमए से विद्यालय समय से खुलवाने की मांग की है। मांग करने वालों में चिनुराम, पूरन सिंह, सत्य प्रकाश, हरि वंश, मलखान सिंह, मुशीलाल, राजेश कुमार, निरंजन सिंह आदि है ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more