UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2022

राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए 15 मार्च तक आवेदन

चित्रकूट : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा सत्र 2022- 23 के लिए अभ्यर्थियों को आनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। आफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, राजकीय आवासीय विद्यालय व सैनिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राएं इस परीक्षा में शामिल नहीं हो सकते हैं। राजकीय

बालिका इंटर कालेज कर्वी की प्रधानाचार्य पुष्पा वर्मा ने बताया कि सत्र 2021-22 में राजकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त, स्थानीय निकाय (परिषदीय) विद्यालय में कक्षा आठ में जो विद्यार्थी पढ़ रहे होंगे, वह आवेदन के लिए पत्र हैं। 15 मार्च तक आनलाइन आवेदन किए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी www.द्गठ्ठह्लस्त्रड्डह्लड्ड.ष्श्र.द्बठ्ठ वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि परीक्षा तिथि की सूचना बाद में जारी होगी। जिन विद्यार्थियों ने शैक्षिक सत्र 2020-21 में कक्षा 7 की परीक्षा पास की है, वह इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी के अभिभावक की आय 1.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस परीक्षा के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं है। आवेदन करते समय सभी अभ्यर्थियों को तहसीलदार व सक्षम अधिकारी की ओर से निर्गत आय प्रमाण पत्र अपलोड करना जरूरी है। अनुसूचित एवं जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, चुनौती ग्रस्त श्रेणी और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप पर सक्षम अधिकारी के निर्गत आरक्षण संबंधी प्रमाण पत्र भी अपलोड करना होगा। प्रमाण पत्र आनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि के पूर्व का होना चाहिए। आरक्षण प्रमाण पत्र अपलोड न करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी के रूप में माना जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more