UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2022

77 बर्खास्त शिक्षकों को दिए गए बहाली पत्र


कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग ने 77 बर्खास्त शिक्षकों को फिर से बहाल करने के लिए सोमवार को बहाली पत्र सौंप दिए बीएसए कार्यालय पर पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.


एसआईटी की जांच के बाद डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की वर्ष 2004 की बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर तीन साल पहले जिले के 77 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने इन शिक्षकों को बहाली की प्रक्रिया शुरू कर दी थी शिक्षकों के बहाली के लेटर तैयार हो जाने के बाद शिक्षकों को बीएसए कार्यालय पर बुलाया गया। इसके बाद इन सभी शिक्षकों को बहाली के लेटर सौंप दिए। उम्मीद की जा रही है। शिक्षक मंगलवार से अपने विद्यालयों में ज्याइनिंग लेना शुरू कर देंगे। बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव यादव ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शिक्षकों को बहाल करने के लिए सभी 77 शिक्षकों को पत्र सौंप दिए गए हैं। एक दो दिन में सभी शिक्षक अपने विद्यालयों में कार्य करना शुरू कर देंगे 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more