UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2022

पीएम-सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला शिक्षक निलंबित

प्रयागराज। विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने के साथ ही पार्टी विशेष का प्रचार करने के मामले में कम्पोजिट विद्यालय सरांय ख्वाजा बहरिया के शिक्षक और इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष अजीत यादव को निलंबित कर दिया गया है।




 बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने 5 मार्च को अजीत यादव से दो दिन में साक्ष्यों के साथ लिखित स्पष्टीकरण मांगा था। स्पष्टीकरण न देने पर शुक्रवार को निलंबन आदेश जारी कर दिया। इस प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कौड़िहार ओम प्रकाश मिश्र को दी गई है। निलंबन अवधि में अजीत यादव ब्लॉक संसाधन केंद्र कौड़िहार में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। प्रदेश में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बावजूद परिषदीय शिक्षक का एक राजनैतिक दल का प्रचार करना और संवैधानिक पदों पर आसीन लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी करना कर्मचारी आचरण नियमावली के प्राविधानों के विपरीत है। चुनाव के दौरान अजीत यादव दल विशेष के समर्थन में जनसंपर्क, जनसभा एवं प्रचार में सक्रिय रहे।




Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more