UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2022

शिक्षिकाओं पर जातिवाद फैलाने और बच्चों से मारपीट करने का आरोप

हाथरस

सासनी देहात के संविलियन विद्यालय में शिक्षिकाओं के बीच काफी समय से चल रहे विवाद में बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) द्वारा गठित कमेटी ने जांच पूरी कर ली है। दोनों शिक्षिकाओं पर जातिवाद फैलाने और बच्चों के साथ मारपीट किए जाने का आरोप है। बीएसए ने गठित कमेटी ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर दे दी है।
संविलियन विद्यालय सासनी देहात के एसएमसी अध्यक्ष प्रेमचंद्र व अन्य ग्रामीणों ने बीएसए से शिकायत की थी कि शिक्षिका सुधा राजन हवास और मंजूलता द्वारा बच्चों को पढ़ाने का कार्य नहीं किया जाता है। आरोप है कि ये दोनों विद्यालय में जातिवाद फैलाने एवं बच्चों के साथ मारपीट करती हैं। बीएसए ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी बनाई है।


कमेटी ने अपनी जांच रिपोर्ट बीएसए को सौंप दी है। जांच में सामने आए तथ्य, बयान एवं साक्ष्यों के आधार पर दोनों शिक्षिकाएं कार्रवाई के घेरे में आ गई हैं। बीएसए शाहीन ने बताया कि जांच कमेटी की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। अब इसके आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more