UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2022

डीएम ने आ अब लौट चले नवाचार पर दिए परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को टिप्स

पीलीभीत। गांधी प्रेक्षागृह में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आ अब लौट चले नवाचार कार्यशाला में शिक्षक-शिक्षिकाओं को कुछ अलग हटकर काम करने की सलाह दी गई। स्कूल कैंपस को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। बच्चों को क्वालिटी एजूकेशन पर चर्चा की गई। आ अब लौट चले नवाचार कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी पुलकित खरे ने की। कार्यशाला में परिषदीय स्कूलों के शिक्षक संकुल ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। 



परिषदीय विद्यालयों के 19 पैरामीटर पूरे किए जाने के बारे में चर्चा की गई। कार्यशाला में जिलाधिकारी ने सभी संकुल प्रभारियों को मतदान सकुशल कराने की बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ते हुए छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित की है, जिसमें शिक्षक, पुलिस, डॉक्टर, इंजीनियर एवं प्राइवेट सेक्टर के कर्मचारी शामिल हैं। ऐसे पुरातन छात्र-छात्राओं को होली त्यौहार के दो दिन पहले 16 मार्च को सम्मानित किया जाएगा। जो होली के त्योहार पर अपने गांव आए हुए हैं। उनके लिए विशेष कर संकुल प्रभारियों के माध्यम से आमंत्रण पत्र भेजकर 16 मार्च को अपने गांव के विद्यालय में पहुंचकर अपनी सफलता के बारे में स्कूली बच्चों को अवगत कराएं। उन्हें भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। पुरातन छात्र-छात्राएं अपनी सफलता की कहानी बताएंगे। स्कूली विद्यालयों के छात्र-छात्रा उनके विचारों से प्रेरित होकर अपनी सफलता उड़ान उड़ सके। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नूपुर गोयल, बीएसए चंद्रकेश सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी मदनलाल वर्मा, जीपी गौतम, उपेंद्र विश्वकर्मा, अमित पाठक, सोनिल कुशवाहा समेत शिक्षक संकुल मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more