UpdateMarts•Com
Follow Channel

11 March 2022

पहली बार परीक्षा कक्ष में ऑनलाइन लगेगी शिक्षकों की ड्यूटी

सिद्धार्थनगर। सुजीत अग्रहरि


यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में नया बदलाव किया गया है। पहली बार बोर्ड परीक्षा में शिक्षकों की ड्यूटी ऑनलाइन लगेगी। इसके लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कॉलेजों से शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया है। शिक्षकों का डाटा पोर्टल पर अपडेट हो जाने के बाद डीआईओएस दफ्तर से शिक्षकों की सूची फाइनल कर ऑनलाइन बोर्ड को भेज दी जाएंगी। इसके बाद शिक्षक परीक्षा केंद्र पर विषयवार ड्यूटी का चैन पैनल करेगा। अभी तक जिले से ड्यूटी लग रही थी, इसमें जुगाड़ू शिक्षक ड्यूटी करने से बच जाते थे।


माध्यमिक शिक्षा विभाग ने 24 मार्च से यूपी बोर्ड परीक्षा कराने की घोषणा कर चल रहे उहापोह पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है। दस दिनों के भीतर परीक्षा तैयारी पूरी कराने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू है। बोर्ड ने वर्ष 2022 की परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के तैयारी की है। इसमें एक तरफ छात्रों के सेंटर भेजे जा रहे थे तो दूसरी ओर शिक्षकों का परीक्षा में पहली बार ऑनलाइन ड्यूटी लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए जिले के सभी राजकीय व एडेड कॉलेजों के शिक्षकों का डाटा विषयवार ऑनलाइन किया जा रहा है। डीआईओएस ने सभी शिक्षकों की जानकारी कार्यालय के पोर्टल पर मांगा है। कॉलेज जिस प्रकार से शिक्षकों की जानकारी विभागीय पोर्टल पर भेज रहे हैं उसी तरह चेक करते हुए नाम बोर्ड को भेजा जा रहा है। अब बोर्ड द्वारा बने पैनल के लोग शिक्षकों की परीक्षा केंद्र व विषयवार ड्यूटी लगाएंगे। ऑनलाइन ड्यूटी लगने से शिक्षक मनचाहे परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी नहीं कर पाएंगे। अभी तक जिले स्तर से शिक्षकों की ड्यूटी लगती थी, जिसमें जुगाड़ू शिक्षक सिफारिश लगाकर दूर क्षेत्र के कई केंद्र से ड्यूटी कटवा लेते थे। कई शिक्षक अपने आसपास के स्कूल में ड्यूटी लगवाते आ रहे थे। अब बोर्ड के स्तर से ड्यूटी लगना पर किसी की सिफारिश भी नहीं चल पाएगी। बोर्ड द्वारा 24 मार्च से परीक्षा कराने की घोषणा के बाद ऑनलाइन ड्यूटी में आ रही दिक्कतों को दूर कराने के लिए कॉलेज डीआईओएस कार्यालय पहुंच कर समस्या दूर कराने में जुट गए हैं।
शिक्षकों का नाम बोर्ड को ऑनलाइन भेजने से पहले जिला विद्यालय निरीक्षक आंतरिक सचल दस्ता, सहायक व परीक्षा केंद्रों पर तैनात अमोचन के कार्य लेने वाले शिक्षकों का नाम परीक्षा ड्यूटी के लिए बोर्ड को नहीं भेजेंगे। विभाग का कहना है कि इन्हीं शिक्षकों के भरोसे परीक्षा संपंन कराना है, ऐसे में कुछ शिक्षक अन्य कार्य के लिए भी लगाए जाएंगे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more