सीएम पद की योगी ने ली शपथ, यह बने डिप्टी सीएम

योगी आदित्यनाथ एक बार फिर देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की कमान संभाल ली हैं। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को पद व  गोपनीयता की शपथ दिलाई। केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इससे पहले गुरुवार को लोकभवन में योगी आदित्यनाथ को भारतीय जनता पार्टी विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से नेता चुना गया। इस मौके पर पर्यवेक्षक के तौर पर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास मौजूद रहे। भाजपा विधायक दल की बैठक में सुरेश कुमार खन्ना ने योगी के नाम का प्रस्ताव रखा जिस पर सभी विधायकों ने सहमति दे दी। उन्हें विधायक दल का नेता चुनने का प्रस्ताव नवीं बार विधायक चुने गए सुरेश खन्ना ने रखा। इसका अनुमोदन सूर्य प्रताप शाही, बेबी रानी मौर्य, रामनरेश अग्निहोत्री, सुशील शाक्य, नंदगोपाल नंदी ने किया।


Fri, 25 Mar 2022 04:51 PM
Yogi Adityanath oath ceremony LIVE: राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा और संजय निषाद बने कैबिनेट मंत्री
राकेश सचान, अरविंद कुमार शर्मा, योगेंद्र उपाध्याय ,आशीष पटेल और संजय निषाद ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली।

Fri, 25 Mar 2022 04:43 PM
Yogi Adityanath oath ceremony LIVE: नंदी, भूपेंद्र, अनिल राजभर, जितिन ने ली शपथ
नंद गोपाल नंदी, भूपेंद्र चौधरी और शिवपुरी से विधायक चुने गए अनिल राजभर और जितिन प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली।


Fri, 25 Mar 2022 04:37 PM
Yogi Adityanath oath ceremony LIVE: लक्ष्मी नारायण चौधरी] जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह ने ली शपथ
लक्ष्मी नारायण चौधरी और बसपा छोड़कर आए जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली

Fri, 25 Mar 2022 04:17 PM
Yogi Adityanath oath ceremony LIVE: पीएम मोदी ,जेपी नड्डा और अमित शाह मंच पर पहुंचे
पधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह मंच पर पहुंचे।


Fri, 25 Mar 2022 04:10 PM
Yogi Adityanath Shapath Grahan Live:स्मृति ईरानी पहुंचीं मंच पर
अमेठी सांसद और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं मंच पर, जाम में फंसी उमा भारती।

Fri, 25 Mar 2022 03:58 PM
Yogi Adityanath oath ceremony LIVE: मोदी और योगी पहुंचे स्टेडियम
पीएम मोदी, योगी, अमित शाह, राजनाथ सिंह और महेंद्र नाथ पांडेय पहुंचे स्टेडियम।