हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 April 2022

स्कूल में दबंगई: शिक्षामित्र के पति ने शिक्षक को डंडों से पीटा, कपड़े फाड़े

 Rampur: मिलक खानम/स्वार। क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय में शिक्षामित्र के पति ने शिक्षक पर डंडों से हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान शिक्षक के कपड़े भी फाड़ दिए गए। इस घटना के चलते विद्यार्थियों में अफरातफरी मच गई और वह भाग खड़े हुए। हंगामे और मारपीट की सूचना मिलने पर प्रधान समेत अनेक लोग आ गए जिन्होंने हस्तक्षेप कर मामले को शांत करा दिया लेकिन घटना की वीडियो वायरल होने से चर्चा दूर तक पहुंच गई। घटना की किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।


बताया जा रहा है कि आठ दिन पहले भी शिक्षामित्र के पति और शिक्षक में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। लेकिन, शनिवार को यह मामला अचानक उस समय फिर गरमा गया जब शिक्षामित्र का पति डंडा लेकर विद्यालय पहुंच गया और जब तक कोई समझ पाता तब तक उसने सहायक अध्यापक पर कई प्रहार कर दिए। हमले में शिक्षक घायल हो गया। इस दौरान उसके कपड़े भी फट गए। घटना देखकर बच्चे सहम गए और अफरातफरी के आलम में वह घरों को भाग गए। उन्होंने जब ग्रामीणों को बताया तो प्रधान समेत गांव के अन्य लोग विद्यालय पहुंचे। उन्होंने मामले को इस तरह शांत करा दिया कि कोई भी पक्ष पुलिस में शिकायत करने नहीं पहुंचा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more