हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 April 2022

हाजिरी लगा अनुपस्थित मिले तो होगी कार्रवाई



सीतापुर। यूपी बोर्ड परीक्षा में लापरवाही बरतने वाले कक्ष निरीक्षको पर अब कार्रवाई की जाएगी। कई जिलों में हाजिरी लगाकर अनुपस्थित रहने वाले कक्ष निरीक्षकों की जानकारी मिलने पर जिले में भी इस पर अमल शुरू हो गया है। डीआईओएस ने केंद्र व्यवस्थापकों से ऐसे कक्ष निरीक्षकों का ब्योरा मांगा है। यह जानकारी आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।


विद्यालयों के शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। इस दौरान कई जिलों में यह शिकायत मिली कि शिक्षकों ने अपने केंद्रों पर पहुंचकर हाजिरी लगा दी लेकिन ड्यूटी नहीं की, उस दिन वे अपने विद्यालय भी नहीं पहुंचे। यानि शिक्षकों ने न तो बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी की और न ही परिषदीय परीक्षाओं में अपना योगदान दिया। इस पर डीआईओएस देवी सहाय तिवारी ने 143 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक से हाजिरी लगाकर गैरहाजिर रहने वाले शिक्षकों का ब्योरा तीन दिन के अंदर मांगा है। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more