हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 April 2022

सजा काट रही शिक्षिका के बैंक खाते से निकाले रुपये

फर्रुखाबाद पति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रही एक निलंबित शिक्षिका के खाते से रुपये निकालने के मामले में दो लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।






शहर कोतवाली के गांव भगुआ नगला निवासी रमा दिवाकर प्रहमरी ने स्कूल में शिक्षिका भी वह पति की हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रही है। उनकी रिश्तेदार मेरापुर थाने के गांव गुठिना निवासी रजना ने कोतवाली में



मुकदमा दर्ज कराया। इसमें कहा कि बद्रीविशाल कॉलेज स्थित एसबीआई शाखा में रमा का खाता है। उसमें जून 2018 का पूरा वेतन और जुलाई 2018 से मार्च 2022 तक का गुजारा भत्ता का पैसा आया



रमा का आधार कार्ड, मोबाइल, डेबिट कार्ड हत्या के मामले में बादी रमेश चंद्र के पास है। उन्होंने अपने बहनोई एटा के थाना रिजोर के गांव बिगोर निवासी ब्रजराज किशोर के सहयोग से पूरा पैसा निकाल लिया। यही नहीं रमा के मकान का सामान भी निकाल लिया गया। रंजना की तहरीर पर पुलिस ने रमेश चंद्र और ब्रजराज किशोर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more