हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 April 2022

विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने पर जोर

बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शनिवार को एसआरजी तथा एआरपी और डायट मेंटर की मासिक बैठक में परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने पर जोर दिया गया।



डायट प्राचार्य कृपा शंकर वर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों तथा विद्यालय की खूबियों को सामान्य नागरिकों को बताने की जरूरत है। एसआरजी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि नामांकन बढ़ाने के लिए विद्यालय में एक रिसेप्शन डेस्क बनाते हुए इस माह में नामांकन






पर विशेष ध्यान दें। बैठक में अगद प्रसाद पांडेय ने निपुण भारत पर विस्तार से चर्चा की। एआरपी रमेश शुक्ला ने 25 अप्रैल से शुरू हो रहे चाहत कार्यक्रम के बारे में बताया। बैठक में प्रवक्ता अमन सेन, अलीउद्दीन मोहम्मद इमरान, एआरपी अनिल कुमार पांडेय, अंबिका प्रसाद पांडेय, सूर्य प्रकाश शुक्ला, बृजेश सिंह, अविनाश चंद्र श्रीवास्तव, अभिनव उपाध्याय, उमेश मौर्य, मजहर अब्बास, अनूप कुमार सिंह, जय प्रकाश चौधरी आदि मौजूद रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more