हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

26 April 2022

बेसिक का यूट्यूब चैनल लांच किया



बरेली। प्राइमरी स्कूलों में पठन-पाठन को रोचक और सरल बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को अपना यूट्यूब चैनल 'एक्टिविटी बेस्ड लर्निंग बरेली' लांच कर दिया। डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कलक्ट्रेट सभागार में यूट्यूब चैनल लांच किया।


यूट्यूब चैनल को तैयार कराने में सीडीओ ने अहम भूमिका निभाई। यूट्यूब चैनल पर विषयवार प्ले लिस्ट तैयार की गयी है। शिक्षकों की बनाई वीडियो अपलोड की गयी हैं। सभी शिक्षक वीडियो को देखकर गतिविधि आधारित शिक्षण करेंगे। शिक्षक विषय की वीडियो बनाकर एआरपी के माध्यम से चैनल पर अपलोड करा सकेंगे। परिषदीय विद्यालयों में सामान्य अध्ययन प्रश्नोत्तरी का निर्माण कराया गया है। डीएम ने 'वन वीक वन थीम' कार्यक्रम का भी शुभारम्भ भी किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more