UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2022

69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री गिनाई गड़बड़ियां


69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री गिनाई गड़बड़ियां


लखनऊ। बेसिक के 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती के आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों ने बुधवार को बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की। अभ्यर्थियों ने भर्ती में 19 हजार से अधिक सीटों पर हुए आरक्षण घोटाले के मुद्दे पर अपनी बात रखी और नियमानुसार भर्ती प्रक्रिया पूरी करने की मांग की।

पिछड़ा दलित संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कश्यप और संरक्षक भास्कर सिंह यादव ने बताया कि बेसिक शिक्षा मंत्री को बताया गया कि कैसे 19 हजार से अधिक सीटों पर आरक्षण का घोटाला हुआ है। ओबीसी वर्ग को 27 प्रतिशत की जगह 3.89 प्रतिशत और एससी वर्ग को 21 प्रतिशत की जगह 16.2 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि भर्ती में बेसिक शिक्षा नियमावली 1981 और आरक्षण लांक नियमावली 1994 का घोर उल्लंघन हुआ है। उन्होंने अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने और आरक्षण पीड़ित अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग की। अभ्यर्थियों ने बताया कि इसके बाद बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने बेसिक शिक्षा के सचिव प्रताप सिंह बघेल को बुलाया और आरक्षण घोटाले पर बात की। इस अवसर पर पुष्पेंद्र सिंह, दीपक, अमित समेत कई अभ्यर्थी मौजूद रहे। ब्यूरो

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more