UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2022

परिषदीय शिक्षकों ने मांगा प्रोन्नत वेतनमान

वाराणसी। वर्ष 2005 के बाद से अबतक जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ नहीं दिया गया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ काशी विद्यापीठ सनत कुमार सिंह ने बताया कि एक ही पद पर 22 वर्ष की अनवरत सेवा पूर्ण करने वाले शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान का लाभ दिया जाता है। 



उन्होंने बताया कि 11 मई को बीएसए डॉ. राकेश सिंह को मांग पत्र प्रेषित किया गया, जिस पर उन्होंने 13 मई को शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिए जाने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया। परंतु अबतक किसी भी खंड शिक्षा अधिकारी के स्तर के शिक्षकों की सूची प्रेषित नहीं की गई। जिसकी वजह से प्रोन्नत वेतनमान नहीं मिल पा रहा है।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more