UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2022

गर्मी की छुट्टी में होंगे परिषदीय शिक्षकों के तबादले

गर्मी की छुट्टियों के बीच शिक्षकों के तबादले की तैयारी में शिक्षा विभाग, जानें पूरा प्लान


शिक्षकों के अंतरजनपदीय तबादले की तैयारियों के बीच शिक्षकों ने मांग की है कि इस बार आकांक्षी जिलों के शिक्षकों को भी इसमें शामिल किया जाए। वहीं अंत:जनपदीय (जिले के अंदर) और अंतरजनपदीय तबादलों में एक वर्ष की सेवा पूरी कर चुके शिक्षकों को पारस्परिक तबादले का मौका दिया जाए। बेसिक शिक्षा परिषद में कार्यरत शिक्षकों का गर्मी की छुट्टियों में तबादले करने की तैयारी है।

पिछले पांच वर्षों में केवल दो बार अंतरजनपदीय तबादले हुए हैं। लिहाजा इस बार शिक्षक बहुत बेसब्री से अंतरजनपदीय तबादलों का इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार भी हजारों शिक्षक मानक पूरा न होने पर दौड़ से बाहर हो गए थे। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बुधवार को ज्ञापन सौंप कर अपना मांगपत्र सौंपा। शिक्षकों की मांग है कि अंतरजनपदीय तबादलों को जिलावार न खोल कर स्कूलवार रिक्त पदों के सापेक्ष आवेदन लिए जाए। वहीं जिले के अंदर हर प्राइमरी स्कूल में न्यूनतम पांच शिक्षक, जूनियर स्कूलों के न्यूनतम तीन शिक्षक और कम्पोजिट स्कूलों में 8 शिक्षक तैनात किए जाएं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more