UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2022

परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां कल से

लखनऊ: बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गर्मी की छुट्टियां शुक्रवार से शुरू हो रही हैं। शैक्षिक कैलेंडर के अनुसार 16 जून से विद्यालय खुल जाएंगे और पठन-पाठन होगा।



शैक्षिक सत्र जुलाई के बजाए अब एक अप्रैल से शुरू होता है। अवकाश की समय सारिणी भी बदल चुकी है। 21 मई से 30 जून तक मिलने वाला ग्रीष्मावकाश अब 20 मई से 15 जून तक रहेगा। प्राथमिक स्कूलों में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश भी होता है। परिषद सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि विद्यालयों में गुरुवार तक पढ़ाई होगी, शुक्रवार से छुट्टियां शुरू होंगी जो 15 जून तक रहेंगी। 16 जून को स्कूल सुबह साढ़े सात बजे खुलेंगे और तेजी से पढ़ाई कराई जाएगी।

primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more