UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2022

PRIMARY KA MASTER NEWS: विद्यालय में सिगरेट पीने वाला हेडमास्टर निलंबित

 

अलीगढ़,  बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय में कार्यरत तीन सहायक अध्यापकों पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई की है। इसमें एक अध्यापक को परिसर के अंदर सिगरेट पीने और काम में लापरवाही करने पर निलंबित किया गया है। वहीं दो को अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित किया गया है।






विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जवां ब्लाक के संविलियन विद्यालय फरीदपुर में कार्यरत अध्यापक लगातार काम में लापरवाही कर रहे थे। जिसके बाद ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से विभाग को की थी। जिसके बाद सारे मामले की जांच के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने टीम का गठन किया था। जांच अधिकारियों ने शिकायतों को सही पाया और तीनों अध्यापक दोषी पाए गए हैं। जिसके बाद बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी के खिलाफ कार्रवाई की है।



तीन सदस्यीय टीम ने की जांच : शिक्षकों की शिकायत मिलने के बाद बीएसए ने तीन सदस्यीय टीम गठित की थी। जिसने अपनी जांच में तीनों शिक्षकों को दोषी पाया है। जिसके बाद सहायक अध्यापक मनीष मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं विद्यालय में कार्यरत इंचार्ज प्रधानाध्यापक प्रीति सिंघल व सहायक अध्यापक शाइस्ता अजीम को अन्य विद्यालयों में स्थानांतरित कर दिया गया है। प्रीति सिंघल को संविलियन विद्यालय से हटाकर प्राथमिक विद्यालय जरौठी व शाइस्ता को नगला विहारी स्कूल भेजा गया है।



 स्कूल में कार्यरत तीन शिक्षकों के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इस मामले की जांच कराने के लिए टीम गठित की गई थी। टीम ने जांच में शिक्षकों को दोषी पाया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद तीनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
सत्येंद्र कुमार ढ़ाका, बेसिक शिक्षा अधिकारी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more