बिल्हौर। विकास खंड क्षेत्र के पांच प्राथमिक स्कूलों का मंगलवार सुबह नायब तहसीलदार बिल्हौर ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में दो शिक्षक अनपुस्थित होने के साथ ही अन्य खामियां मिली। नायब तहसीलदार बिल्हौर दिव्या भारती वर्मा ने मंगलवार को उठ्ठा प्रथम व द्वितीय, मलखरा, मलखरिया व चंद्रपुरा गांव के प्राथमिक स्कूलों का निरीक्षण किया। दो स्कूलों में एक शिक्षक व एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। उन्होंने दोनों की रजिस्टर में अनुपस्थित दर्ज करा दी।
UpdateMarts•Com
Follow Channel

