UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 May 2022

स्कूलों की समस्याओं के समाधान के लिए दिन निर्धारित

लखनऊ : माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में शिक्षकों के अवशेष वेतन, चयन-प्रोन्नति वेतनमान, जीपीएस लेजर प्रकरणों के निराकरण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय द्वारा नई पहल की गई है।



विभाग की ओर से करीब सौ इंटर कालेजों की सूची तैयार की गई है। इन विद्यालयों से जुड़ी समस्याओं के लिए तारीख निर्धारित की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक डा. अमरकांत सिंह ने बताया कि जिस दिन जिस स्कूल के लिए निर्धारित किए गए हैं, उस दिन संबंधित स्कूल के शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पहुंचें। पहल 23 मई से शुरू होगी।
primary ka master, primary ka master current news, primarykamaster, basic siksha news, basic shiksha news, upbasiceduparishad, uptet

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more