UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 June 2022

यूपी बोर्ड : 10वीं-12वीं का परिणाम अगले सप्ताह


प्रयागराज, यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम अगले सप्ताह घोषित होने की संभावना है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 5192689 छात्र-छात्राओं का परिणाम जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने परिणाम की प्रति देने के लिए मीडिया से नौ जून तक शपथपत्र मांगा है।

पूर्व के वर्षों में शपथपत्र देने के एक सप्ताह में परिणाम घोषित कर दिए जाते थे। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले सप्ताह 14 से 16 जून के बीच रिजल्ट जारी हो जाएंगे। हालांकि इस पर बोर्ड का कोई अधिकारी अधिकृत रूप से बोलने के लिए तैयार नहीं है। पिछले साल कोरोना के कारण बोर्ड परीक्षा नहीं हो सकी थी और सभी छात्र-छात्राओं को उनके एकेडमिक रिकॉर्ड के आधार पर पास कर दिया गया था। इस साल 24 मार्च से 12 अप्रैल तक 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं कराई गई थीं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more