UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 June 2022

68500 शिक्षक भर्ती की जिला आवंटन सूची में शामिल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन


लखनऊ। बेसिक शिक्षा में 68500 शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में हाईकोर्ट के आदेश के बाद बीती 10 मई को जारी जिला आवंटन सूची में नाम शामिल करने की मांग को लेकर मंगलवार को एमडीएम निदेशालय पर अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।
बेसिक शिक्षा परिषद ने 2908 शिक्षकों की जिला आवंटन की सूची जारी की थी। जिला आवंटन सूची में 414 एससी- ओबीसी याचियों को शामिल नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों ने मांग की है कि सूची में उन्हें भी शामिल कर संशोधित सूची जारी की जाए। अभ्यर्थियों ने बताया कि वे 15 दिनों से भीषण गर्मी में मांग को लेकर आंदोलन कर हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more