हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 June 2022

शिक्षकों की समस्या पर जल्द निर्णय

लखनऊ। आश्रम पद्धति विद्यालयों में संविदा पर कार्यरत एलटी ग्रेड के शिक्षक शिक्षिकाओं ने बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कार्यालय जियामऊ में परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी से मुलाकात की। मुलाकात करने वाले शिक्षकों में जिलों के 50 से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल रहे।


एलटी ग्रेड शिक्षकों का प्रतिनिधित्व कर रही परिषद की संयुक्त सचिव अरुणा शुक्ला ने बताया कि शिक्षकों का विनियमितीकरण नहीं हो रहा है। परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि बीते 19 मई को प्रमुख सचिव से वार्ता हुई थी। मंत्रिपरिषद की बैठक में जल्द निर्णय का आश्वासन दिया गया ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more