UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 July 2022

प्राथमिक शिक्षक की पिटाई से बिगड़ी बच्चे की हालत, पढ़ें पूरी खबर



खैरीघाट (बहराइच)। शिवपुर क्षेत्र स्थित एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक ने छोटी सी गलती पर मासूम छात्र की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। जिससे मासूम छात्र की हालत बिगड़ गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने छात्र चिकित्सक से उपचार शुरू कराया।

 एक निजी शिवपुर क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय नका में कक्षा पांच में अध्ययनरत छात्र सलमान पुत्र नाजिर गुरुवार को अपने साथियों के साथ स्कूल में खेल रहा था। इसी बीच का एक अन्य छात्र से कुछ विवाद हो गया। इस पर विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक आशीष खरे ने बेरहमी से छात्र सलमान की पिटाई कर दी। जिससे सलमान की हालत बिगड़ गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे अभिभावकों ने एक निजी चिकित्सक के यहां उसका इलाज शुरू कराया। तब उसे कुछ राहत मिली।




छात्र की मां ने बताया कि बेटे की पिटाई के बाद उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान बन गए हैं। इस संबंध में बात करने पर शिक्षक आशीष ने बताया कि सलमान ने कक्षा चार के छात्र अब्बास के पेट पर घूंसा म मार दिया था। जिससे अब्बास के पेट में दर्द शुरू हो गया था। उन्होंने सिर्फ दंडित करने के इरादे से सलमान की पिटाई की थी। उनका चोट पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more