UpdateMarts•Com
Follow Channel

30 July 2022

मिड डे मील में बच्चों को देना था 22 लीटर दूध, मंगवाया सिर्फ 12 लीटर, शिक्षकों से जवाब तलब


कंपोजिट स्कूल नदह ताल्लुके में निरीक्षण के दौरान बीएसए को मिली अनियमितताएं
कलीनगर (पीलीभीत) बीएसए अमित कुमार ने बुधवार को पूरनपुर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल नदह ताल्लुके माधोटांडा का औचक निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर नाराजगी जताई। शिक्षकों से जवाब तलब किया।

स्कूल में 295 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसमें से 129 छात्र छात्राएं ही स्कूल में पढ़ने आए उपस्थित बच्चों के लिए 22 लीटर दूध की जगह 12 लीटर दूध ही मंगाया गया दूध को बाल्टी देखकर बीएसए भड़क गए। प्रधानाध्यापक मंजू रानी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। शिक्षकों में आपसी समन्वय का अभाव पाए जाने पर पूरे स्टाफ को चेतावनी दी और आपसी समन्वय बनाकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। स्कूली बच्चों को नवाचार ढंग से पढ़ाई कराने के लिए धनराशि भेजने के बाद भी ब्लूटूथ नहीं खरीदे गए।


बच्चों का आधार वेरिफिकेशन भी नहीं किया गया। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी पूरनपुर को पिछले दो साल में उक्त स्कूल में भेजी गई गांट की तीन दिन में जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। रिपोर्ट के बाद प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई तय की जाएगी कटपूरा के प्राइमरी स्कूल का निरीक्षण करने पर 37 छात्र छात्राएं पंजीकृत मिले। इसमें से 26 छात्र-छात्राएं स्कूल में पढ़ाई करते मिले। विद्यालय की व्यवस्थाएं ठीक मिलीं। संबद

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more